जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संरक्षक का असामयिक निधन

जौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संरक्षक का असामयिक निधन

# शोकसभा आयोजित कर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                  मदर निसा फाउंडेशन के संरक्षक तौफीक अहमद का लम्बी बीमारी के चलते असामयिक निधन होने पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
                                               मदर निसा फाउंडेशन के संरक्षक तौफीक अहमद (फाइल फोटो)
संस्था के संयोजक फैज़ान अहमद ने शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए उनके व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डाला। आगे बताया कि मरहूम तौफीक अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी, गरीबों के हमदर्द पिछले कुछ वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उनके पीछे परिवार में उनकी पत्नी तथा तीन लड़कें व दो लड़कियाँ है जिनमें से एक लड़की व दो लड़के की शादी हो चुकी है। उनकी मृत्यु की खबर जब उनके शुभचिंतकों को हुई तो शोक की एक लहर दौड़ गयी। हर शख्स उनके इंतकाल से अचम्भित हो गया। देर रात तक उनके निवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही।
इस दौरान संस्था के संयोजक फैजा़न अहमद, बेलाल अहमद, राजीव सिंह, आतिश, शहाबुद्दीन, डाॅ काशिफ, रोहित मौर्या, अरूण कुमार यादव, रविशंकर वर्मा, एख़लाक़ खान, गुड्डू यादव, लाल बहादुर यादव, गुफरान अहमद, राजबहादुर, आशीष अग्रहरि, राजकुमार अश्क, रिज़वान अहमद, बालयोगी करन, सुफियान अंसारी, महफूज़ अहमद, दीवानी अधिवक्ता डीसी श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची शाहगंज
Next articleअधिवक्ताओं ने किया एसडीएम का घेराव, सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?