जौनपुर : मनाई गई मुक्तेश्वर महाविद्यालय के संस्थापक की पांचवीं पुण्यतिथि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय जौनपुर के संस्थापक प्रबंधक एवं बीआरपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्व. प्रेम शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट की पांचवी पुण्यतिथि महाविद्यालय सभागार में मनाई गई।अध्यक्षता रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में स्व. प्रेम शंकर श्रीवास्तव एवं स्व. मुक्तेश्वर प्रसाद जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



















