35.6 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : महान दिवस पर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

जौनपुर : महान दिवस पर जेसीआई शाहगंज संस्कार ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जेसी सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को महान दिवस पर कोरोना महामारी में सेवा देने वाले चिकित्सकों को कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित किया। समारोह में क्षेत्र के 46 चिकित्सक सम्मानित किए गए।एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में आयोजित मेगा डे को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय संस्था के कार्यों की सराहना की।सप्ताह के कार्यक्रम में वैक्सीनेशन और सड़क की मरम्मत कराने को नेक काम बताया।

विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. रफीक फारुकी ने चिकित्सकों के सम्मान को सराहा। मुख्य वक्ता के रूप में मंडल समन्वयक जेसी गुलाम साबिर ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सप्ताह चेयरमैन विशाल जायसवाल ने जेसी सप्ताह में कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक सुजीत जायसवाल, इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष मों. शाहिद नईम ने आगंतुकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डाॅ. फारूक अरशद, डाॅ. महेन्द्र यादव, डाॅ. प्रेमचंद चित्रवंशी, डाॅ. रफीक फारुकी, डाॅ. जेपी दुबे, डाॅ. एस एल गुप्ता, डाॅ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डॉ डीसी तिवारी, डाॅ. जीशान ज़फ़र, डाॅ. अरविन्द गुप्ता, डाॅ. नैय्यर आज़म, डाॅ. मौलश्री, डाॅ. एके सिंह, डाॅ. सुधाकर मिश्रा, डाॅ. अनवर आलम, डाॅ. जुबेर अंसारी, डाॅ. शमीम अहमद, डाॅ. जावेद आलम, डाॅ. अभिषेक रावत, डाॅ. मारिया शेख, डाॅ. अभिषेक राव, डाॅ. अज़फ़र जमाल, डाॅ. मो. अरशद, डाॅ. शर्फुद्दीन आजमी, डाॅ. राशिद अशरफ, डाॅ. अमित सिंह, डॉ. आर बी यादव समेत 46 चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था के कार्यों में सहयोग करने पर फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ. तबरेज आलम, निहारिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका खुशबू जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेसी मिर्जा जरियाब बेग ने किया। सचिव जेसी फजले इलाही ने आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37228695
Total Visitors
757
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This