जौनपुर : महामना एक्सप्रेस से टकराई बाइक धूं-धूं कर जली, घंटे भर रुकी रही ट्रेन

जौनपुर : महामना एक्सप्रेस से टकराई बाइक धूं-धूं कर जली, घंटे भर रुकी रही ट्रेन

बक्सा। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              दिल्ली से वाराणसी जा रही महामना एक्सप्रेस से बाइक टकरा जाने से बाइक धूं-धूं कर जल गई। इस दौरान घटनास्थल पर ट्रेन करीब 50 मिनट रुकी रही। सूचना पर पहुँचे आरपीएफ व जीआरपी सिपाहियों, ट्रेन चालक व ग्रामीणों के प्रयास से ट्रेन में फंसे बाइक को निकाला गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
घटना बक्शा थाना व स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पश्चिम बेलापार गांव के समीप शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुई।घटना के दौरान गेट नम्बर 17सी पर एक युवक बाइक संख्या यूपी72 एए 5897 से जबरन रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था।
बाइक रेलवे लाइन के बीचोंबीच जाकर बुरी तरह फंस गई। उसी दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही महामना एक्सप्रेस डाउन 22418 आ रही थी। ट्रेन को देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। ट्रेन में फंसी बाइक एक किलोमीटर से अधिक घसीटते हुए लखनीपुर के पास रुकी। पेट्रोल के कारण बाइक जलकर राख हो गई। ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकते हुए घटना की जानकारी स्टेशन पर दी। थोड़ी ही देर में आरपीएफ व जीआरपी पुलिस टीम पहुँच गई। ट्रेन चालक, पुलिस टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से ट्रेन में फसें बाइक को निकाला गया। बक्शा स्टेशन अधीक्षक रितेश मौर्य ने बताया कि घटना की एफआईआर व जानकारी सिटी स्टेशन पर दे दी गई है अब आरपीएफ आगे की कार्यवाही करेगी। ट्रेन करीब 50 मिनट बाद गंतब्य को रवाना हुई।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में महिला घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?