जौनपुर : महाराष्ट्र का अगला महापौर भाजपा का होगा- कृपाशंकर सिंह

जौनपुर : महाराष्ट्र का अगला महापौर भाजपा का होगा- कृपाशंकर सिंह

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रविवार को कहा कि आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र में महापौर भाजपा का होगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में उथल-पुथल के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में स्थाई सरकार आ गई है।
शिवसेना से 40 एमएलए नहीं टूटे हैं बल्कि शिवसेना का घमंड टूटा है। अब शिवसेना विघटन के कगार पर पहुंच गई है, इनको अहंकार था। उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत ने उस समय जब उनके घर पर बुलडोजर चल रहा था कहा था कि जैसे मेरा घर टूट रहा है वैसे ही एक दिन तुम्हारा घमंड टूटेगा और उनकी कहावत चरितार्थ हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में बसे उत्तर भारतीयों में विशेषकर पूर्वांचल के लोग पूरी तरह से भाजपा के समर्थन में अपना मन बना चुके हैं
यह निर्णय लोगों ने ले लिया है कि आगामी चुनाव में मुंबई का महापौर भाजपा का होगा। इतना ही नहीं बल्कि मुंबई से सटे थाना, मीरा रोड, भायंदर, नवी मुंबई, कल्याण, उल्हासनगर एवं भिवंडी में भी महापालिका के चुनाव में उत्तर भारतीयों की भूमिका निर्णायक होगी। कृपाशंकर सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता चल रहा है। देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह व राजनाथ सिंह द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर जनता को विश्वास है। आज देश को ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है।
Previous articleजौनपुर : छत से गिरकर मकान मालिक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : पागल सियार नें दस लोगों को काट कर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?