जौनपुर : पागल सियार नें दस लोगों को काट कर किया घायल

जौनपुर : पागल सियार नें दस लोगों को काट कर किया घायल

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के कवेली गॉव में रविवार सुबह पागल सियार ने गांव के तीन बस्ती के कुल 10 लोगों को काट लिया जिससे गांव वाले दहशत में हैं। सबसे पहले यादव बस्ती के रामसिंह यादव, रमेश यादव को काटते हुए हरिजन बस्ती के छह लोगों को जगत, रामकृपाल, शालेंद्र, लालचंद, मोनू, श्याम को काटकर जख्मी कर दिया। फिर मौर्या बस्ती के दो लोग मनराजी, रामू मौर्य को काटते हुए भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उसके रास्ते में जो भी दिखा सब पर आक्रामक हो गया। ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी परंतु कोई भी वन कर्मी मौके पर पहुंचे नहीं। सियार अभी भी पकड़ से बाहर है ग्रामीणों में सियार को लेकर दहशत है। घायल ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिंगरामऊ उपचार कराया। इस बाबत पूछने पर डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को पागल सियार ने काटा था सभी का उपचार कर घर भेज दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : महाराष्ट्र का अगला महापौर भाजपा का होगा- कृपाशंकर सिंह
Next articleजौनपुर : डेढ़ किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?