जौनपुर : महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा के दौरान अचानक पहुंचीं कुलपति

जौनपुर : महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा के दौरान अचानक पहुंचीं कुलपति

# फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज एवं अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज के परीक्षा केंद्र का‌ किया निरीक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातकोत्तर हिंदी, मनोविज्ञान की परीक्षाओं का शनिवार को कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। जौनपुर के महाविद्यालयों में सुबह की पाली में वह अचानक पहुंचीं। शनिवार की सुबह की प्रथम पाली में स्नातकोत्तर हिंदी, मनोविज्ञान की परीक्षा थी।
सबसे पहले वह अब्दुल अजीज अंसारी मजडीहा शाहगंज तत्पश्चात फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी देखा। कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के संबंध में भी प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की।
कुलपति प्रोफ़ेसर मौर्य ने सभी महाविद्यालयों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ परीक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा कि हर हाल में परीक्षा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का पालन होना चाहिए। उनके साथ उनके निजी सहायक डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य भी थे।
Previous articleजौनपुर : सवा कुंतल अवैध गांजा के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : पांच अंतर्राज्यीय शातिर गोवंश तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?