जौनपुर : महिला आरक्षी के पति को अज्ञात लोगों ने पीटकर किया घायल

जौनपुर : महिला आरक्षी के पति को अज्ञात लोगों ने पीटकर किया घायल

# एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               चोर समझ कर दर्जन भर अज्ञात लोगों ने आरपीएफ मे तैनात महिला आरक्षी के पति को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई मे जुटी है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने पर तैनात महिला आरक्षी पूजा कुमारी अपने पति अंकित जाखड़ के साथ रेलवे कालोनी के कर्मचारी आवास में रहती है शनिवार की रात करीब 12 बजे उक्त महिला सिपाही के पति अंकित कालोनी के समीप टहल रहा था कि दर्जन भर अज्ञात लोग पहुंचे और चोर कहते हुए उसकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : करोड़ों की भूमि कब्जा करने के लिए सरकारी जमीन पर खोले स्कूल
Next articleजौनपुर : जन आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?