जौनपुर : महिला दिवस पर सीएचसी की चिकित्सक और नर्सों को किया सम्मानित
# जेसीआई शाहगंज शक्ति ने किया कार्यक्रम का आयोजन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे में महिला उद्यमियों की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। यह सम्मान कोरोना वायरस से जंग में उनके योगदान के लिए दिया गया।अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि महिला दिवस पर संस्था का लक्ष्य अपने योगदान से मानवता का कल्याण करने वाली चिकित्सकीय स्टाफ को सम्मानित करने का था।


















