जौनपुर : महिला प्रधान पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के शेरपुर गाँव में शनिवार की शाम लगभग आठ बजे दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला प्रधान के पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक पक्ष का आरोप है कि मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर हुई जबकि प्रधान पक्ष के मुताबिक उनके घर पर शराब पीकर अपशब्द बोलने को लेकर हाथापाई हुई।

जानकारी के मुताबिक शेरपुर गांव निवासी राममूरत बिंद का आरोप है कि ग्राम प्रधान शशिकला यादव के पति सुभाष यादव अपने छह साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें राममूरत समेत पड़ोसी राजेश बिंद और संजय बिंद को चोटें आयीं। वहीं प्रधान के पति सुभाष यादव का आरोप है कि राममूरत शराब के नशे में उनके घर पहुंचकर आवास दिलाने को कह रहा था। जब उससे कहा गया कि पूर्व में बनाई गई लाभार्थियों की सूची के आधार पर ही आवास मिलेगा तो वह भड़क गया और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा।


















