36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : माताएं गर्भावस्था से अपनाएं जागरूकता तो नहीं होगा कुपोषण

जौनपुर : माताएं गर्भावस्था से अपनाएं जागरूकता तो नहीं होगा कुपोषण

# पोषण माह अभियान के तहत दौलतपुर प्राथमिक स्कूल में हुई गोदभराई

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                       क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा ग्राम पंचायत के दौलतपुर प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को पोषण माह अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती ज्योति दूबे व परी सहित अन्य महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान महिलाओं को कुपोषण से बचाव के विषय में विधिवत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य बीडीओ बीरभानु सिंह ने छह माह के बच्चे को खीर और हलुआ खिलाकर अन्न प्रशान कराया। वहीं किशोरियों और चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गई। उन्होंने कहा कि माताएं गर्भावस्था से ही जारूकता अपनाए तो जड़ से कुपोषण मिट जायेगा। विशिष्ट अतिथि एडीओ दुर्गविजय सिंह ने प्रत्येक गांव पंचायत स्तर पर समिति बनाकर पोषण गतिविधियो को शामिल करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पोषण से मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहते हैं।उचित पोषण सभी के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। मां का दूध सर्वोत्तम पोषण माना जाता हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन प्रभारी एडीओ आईएसबी राजेन्द्र सिंह ने किया। इस मौकेपर अखिलेश वर्मा, सौरभ यादव, ब्लाक मिशन प्रबंधक ऋषि मिश्रा सहित तमाम आगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206470
Total Visitors
1097
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This