जौनपुर : मानीखुर्द गांव में ढाई साल से नहीं है कोटे की दुकान

जौनपुर : मानीखुर्द गांव में ढाई साल से नहीं है कोटे की दुकान

# राशन लेने दो किमी दूर जाना पड़ता है ग्रामीणों को

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 शाहगंज ब्लाक के मानीखुर्द गांव में ढाई साल से सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान नहीं है। ग्रामीणों को राशन लेने दो किमी दूर झांसेपुर गांव में जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को राशन लेने गांव से दूर जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल व तहसील दिवस पर इसकी शिकायत की है। ढाई साल पहले तक मानीखुर्द गांव के कोटे की दुकान माधुरी देवी के नाम थी। ग्रामीण कोटेदार के विरुद्ध बार बार अधिकारियों से घटतौली व अनिमित्यता की शिकायत करते थे। जिससे आजिज आकर कोटेदार माधुरी देवी ने त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने इस गांव का कोटा झांसेपुर गांव के कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया। तभी से ग्रामीणों को मजबूर होकर दो किमी दूर झांसेपुर गांव के कोटेदार के यहां राशन लेने जाना पड़ रहा है।
दूरी के चलते ग्रामीणों को समस्या होने लगी। ग्राम प्रधान तनजीला बानो ने गांव में कोटे की दुकान का चयन करने को लेकर संबधित अधिकारियों से कहा। लेकिन ढाई साल बाद भी इस गांव में कोटे की दुकान का चयन नही हो पाया। मजबूर होकर ग्राम प्रधान ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर व तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है शीघ्र ही गांव में कोटे के चयन की मांग किया है।
Previous article“देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची मड़ियाहूं
Next articleजौनपुर : मोदीजी के नेतृत्व में आज भारत बन गया है विश्वगुरु- महेश चंद्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?