जौनपुर : मायका से लापता विवाहिता के पुत्र का शव नहर में मिला
# विवाहिता का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
# बुधवार की भोर में मासूम को लेकर निकली थी घर से
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सुइथाखुर्द गांव की नहर में बुधवार की सुबह लाल जैकेट में बहता एक मासूम का शव पाये जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। घंटों प्रयास के बाद उसकी शिनाख़्त सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी राकेश प्रजापति के दो वर्षीय पुत्र अयांश के रूप में की गई।बताया जाता है कि विवाहिता लगभग आठ माह पूर्व से अपने मायका सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकलां गांव के नरियवां मजरा में रह रही थी। स्वजनों के मुताबिक वह भोर में मासूम पुत्र को लेकर घर से बगैर बताए कहीं चली गई थी। पुलिस घटना को आत्महत्या मान कर नहर का पानी रोकवाकर विवाहिता का शव खोज रही है।




















