जौनपुर : मारपीट होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई

जौनपुर : मारपीट होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र कठवतिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर भूमि विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर ली। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।कठवितयां गांव के संतोष यादव और संजय यादव के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। संजय यादव ने यूपी-112 पर फोन कर विपक्षियों पर जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो एक पक्ष के लोग उनसे भी हाथापाई करने लगे। मारपीट में पुलिस जवानों के साथ ही संतोष और उसके पुत्र विनय को भी चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने उनके स्वजन के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रतिरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से गई फोर्स दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने लाई। देर शाम दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। हालांकि पुलिस मारपीट से इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने कहा कि दो पक्ष भूमि विवाद को लेकर मारपीट पर आमादा थे। शांतिभंग का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपितों का चालान कर दिया गया।
Previous articleजौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के वांछित अभियुक्त रंगा और बिल्ला गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : दहेज में 10 लाख न देने पर दिया तीन तलाक, पुलिस कर रही हीलाहवाली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?