जौनपुर : मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में किया गया नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण

जौनपुर : मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में किया गया नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7
             क्षेत्र के उसरहटा स्थित मिर्ज़ा अनवर बेग इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मिर्ज़ा अजफर बेग ने अपने हाथों से पुस्तक दिया।
उन्होंने शिक्षा को उन्नति का सबसे अनिवार्य माध्यम बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक अल्तमश बर्लास ने कहा कि विद्यार्थियों को इन पुस्तकों का सदुपयोग करना चाहिए और पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर कर गुजरने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Previous articleजौनपुर : सारंग जी की पुण्यतिथि पर कायस्थ महासभा ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
Next articleजौनपुर : HDFC बैंक की नवीनीकृत शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?