जौनपुर : मुंगरा पुलिस ने तीन शातिर जालसाजों को किया गिरफ्तार
# कब्जे से 42 एटीएम कार्ड, चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड व पिन कोड को चोरी कर एटीएस कार्ड से पैसा निकालने व आनलाइन खरीददारी करने वाले गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों ऋषिकेश पाल उर्फ शनि पुत्र सुरेश कुमार पाल निवासी भुवालपुर डोमीपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, राहुल पाल पुत्र अनिल पाल निवासी टिकरी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ एंव मंजीत पाल पुत्र शंकरलाल पाल निवासी गाजीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को कुल 42 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, सात हजार रुपया नगद, 03 अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।