जौनपुर : मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार नवाजे गए जौनपुर रत्न से..

जौनपुर : मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार नवाजे गए जौनपुर रत्न से..

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में गुरुवार को कमला प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पाण्डेय को जौनपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। श्री पांडेय स्थानीय क्षेत्र के महमदपुर गांव के निवासी है। वे मुंबई जैसे महानगर में अपने साहित्य लेखन के बल पर अलग पहचान बना रखी है। उन्हें एक दर्जन से अधिक बार मेयर सहित अन्य सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वे जहाँ भी रहते है अंधेरो में रोशनी फैलाते रहते है। विशिष्ट अतिथि एक दैनिक अखबार के संपादक डॉक्टर सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि समाज को सही दिशा मे ले जाने वाली शख्सियतों का सम्मान अन्य के लिए प्रेरणा का काम करता है। समारोह को राजेश यादव, अमर फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, डॉक्टर अविनाश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गुरुप्रसाद तिवारी, पंकज शर्मा, शैलेश सिंह, पिंटू पाण्डेय, बिनोद दूबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम आसरे चतुर्वेदी व संचालन इंद्रमणि दुबे ने किया।
Previous articleजौनपुर : निगरानी दस्ते ने बरामद किया 58,500 रूपया नकदी
Next articleजौनपुर : चुनावी रंग में रंगा माहौल, सभी राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी अपनी ताकत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?