जौनपुर : मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ने कबूला बैंक चोरी में संलिप्तता
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
बड़ौदा यूपी बैंक शाखा मेढ़ा में लगभग डेढ़ माह पूर्व खिड़की की ग्रिल तोड़ भीतर घुसे चोरों के द्वारा चोरी के असफल प्रयास में वांछित चल रहे अज्ञात आरोपितो का खुलासा बुधवार की रात बक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश ने कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसने खुद को चोरी की घटना मे सामिल होना स्वीकारा है।


















