जौनपुर : मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

जौनपुर : मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कोतवाली थाना क्षेत्र के जमालपुर (रामनगर) में बाइक सवार उचक्के एक युवक का मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

जमालपुर निवासी राकेश गुप्ता रामनगर मड़ियाहूं मार्ग पर ठेला लगाकर दाना बेचता है। बुधवार की रात लगभग आठ बजे वह ठेले पर खडा हो कर मोबाइल में समय देख रहा था तभी मड़ियाहू की तरफ से आए बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर मछलीशहर की ओर भाग निकले। वह शोर मचाया किन्तु बाइक सवार युवक अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भागने में सफल रहे।भुक्तभोगी ने गुरुवार को थाने पर तहरीर दिया है। इस मामले में कोतवाल अवनीश राय का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है घटना की जांच की जा रही है।
Previous articleउज्ज्वल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन, परिजनों में हर्ष
Next articleलोमहर्षक घटना ! पिता का हत्यारा कलियुगी बेटा गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?