जौनपुर : मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

जौनपुर : मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने लगाई फांसी

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के मंदूपुर गांव में अपने मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही युवती ने शुक्रवार की दोपहर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राम दुलार पाल की पुत्री पूनम (20) क्षेत्र के मंदूपुर गांव में अपने मौसा काशीनाथ पाल के रहकर पढ़ाई करती थी। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोपहर में करीब 12 बजे देवलासपुर स्थित पाही पर बने कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। कमरा बंद होने के कारण करीब एक घंटे बाद उसके मौसा ने रोशनदान से देखा तो घटना की जानकारी युवती के माता-पिता को देने के साथ ही पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleआज 153 बरस का हुआ “पोस्टकार्ड”, जानिए.. खुले खत की रोचक दास्ताँ
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान काट ली नाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?