जौनपुर : यातायात माह के दौरान 194 वाहनों का हुआ चालान
# वसूले गये 2लाख 10हजार रुपये शमन शुल्क
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
यातायात माह नवम्बर के चौथे दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला, निरीक्षक यातायात सैयद हुसैन मुन्तजर, उपनिरीक्षक यातायात शिवचंद यादव व उपनिरीक्षक यातायात विनोद सिंह द्वारा जनपद के ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, साइकिल रिक्शा, बस टैक्सी चालकों के संगठन के माध्यम से उनकी बैठक बुलाकर रोडवेज जौनपुर व वाजीदपुर तिराहे पर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

ट्रैक्टर ट्राली पर ईट भट्ठा समिति, स्वयं सेवा संस्थाओं तथा अन्य संस्थान/ कंपनी से प्रायोजित कराकर निशुल्क रिफ्लेक्टर रेट्रोरिफ्लेक्टिव, रिफ्लेक्टिव सीटों एवं टेंपो को लगाने हेतु प्रेरित किया गया। नगर/देहात क्षेत्रों मे भ्रमणशील रहकर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाए जाने की कार्यवाही करते हुए आमजन मे पंपलेट बांटकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। तथा जनपद पुलिस/यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 194 चालान व 2लाख 10हजार रुपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी है।
















