जौनपुर : युद्ध स्तर पर शुरू हुआ लंपी का टीकाकरण
# छह हजार से अधिक पशुओं को लगाया गया टीका
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ब्लॉक के दर्जनों गावों में लंपी बीमारी से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर टीकाकरण कार्य चल रहा है। बीते 26 सितंबर से शुरू हुआ टीकाकरण में अब तक छह हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण पैरामेडिकल स्टॉप द्वारा कराया जा रहा है।

बक्शा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ पवन कुमार ने बताया कि लंपी टीकाकरण का कार्य शासन के आदेशानुसार तीव्र गति से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंपी बीमारी के लक्षण पशुओं को तेज बुखार, आँख नाक से पानी गिरना, पैरों एवं गले में सूजन, पूरे शरीर मे कठोर चपटी गांठ उभरना, गर्भवती पशुओं में गर्भपात व दुधारू में दूध उत्पादन में कमी, वजन घटना दुर्बलता आदि प्रमुख लक्षण है। उन्होंने बताया कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर इलाज करें। चिकित्सक ने बताया कि इलाज पूरी तरह सम्भव है परन्तु लक्षण मिलते ही पशु चिकित्सकों से परामर्श अवश्य ले।
















