जौनपुर : योग को अपने जीवन में अपनाएं, जीवन स्वस्थ बनाएं- जिलाधिकारी
# रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, रोज अपनाये योग करने की आदत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत योग सप्ताह 14 जून 2022 से 20 जून 2022 तक मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 15 जून 2022 को कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में योग प्रशिक्षक विकास यादव, प्रतिमा श्रीवास्तव, गरिमा सिंह राठौड़, सूरज कुमार सिंह एवं वेद प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा योग कराया गया, जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, जिला विकास अधिकारी बी .बी. सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर डॉ कमल सहित अधिक संख्या में अन्य लोगों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को योग के महत्व को बताते हुए कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में लगभग 8 लाख लोगो द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।


















