35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

जौनपुर : राज कालेज के नवागत प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण

जौनपुर : राज कालेज के नवागत प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जनपद के किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कालेज प्रतापगंज में एक लम्बे समय से प्रधानाचार्य पद तैनात डॉ संजय चौबे ने अति प्राचीन के राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में स्थानांतरित हो कर पदभार ग्रहण किया।इस दौरान निवर्तमान प्रधानाचार्य डॉ प्रेमचंद, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ सत्यराम प्रजापति, अशोक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ ओमप्रकाश शाही, राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य रहे एवं प्रबंध समिति के सदस्य कैप्टन (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला, प्राचार्य डॉ शम्भू राम, अशोक कुमार तिवारी, डॉ अशोक कुमार मिश्र, डॉ रमेश चंद्र, डॉ विश्वनाथ, गौतम सिंह, रविप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डॉ बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्र, राजकुमार सिंह, बिंदू सिंह, रंजना चौरसिया, परमहंस, मुकेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति में करतल ध्वनि के बीच कार्यभार सौंपा।
सभी उपस्थित जनों ने फुल मालाओं से स्वागत किया। मंचासीन नवागत प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे, डॉ सत्यराम प्रजापति, डॉ प्रेमचंद, डॉ ओमप्रकाश शाही, डॉ शम्भू राम, डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के उत्तरोत्तर विकास, परिसर में अनुशासन, पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए डॉ संजय चौबे जी के एक लम्बे अनुभव का लाभ विद्यालय को अवश्य मिलेगा, ऐसी अपेक्षा की गई। उक्त कसौटियों पर खरा उतरने का डां चौबे ने पूर्ण विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ओझा ने तथा आभार व्यक्त डॉ प्रेमचंद जी ने किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37397232
Total Visitors
414
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This