दुकान पर जेसीबी चलाकर कब्जे का प्रयास, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुकान पर जेसीबी चलाकर कब्जे का प्रयास,नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

# व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध,आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में देर रात वर्षों पुरानी एक दुकान पर जेसीबी चलाकर कब्जा करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा लाखों रुपये का सामान नुकसान होने का दावा किया गया है।पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार,रात करीब 2:15 बजे कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और त्रिलोकी चौरसिया की कॉपी-किताब की दुकान को गिराने का प्रयास किया।घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर सुबह व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।विरोध स्वरुप बाजार की दुकानें बंद कर दी गईं।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें थाने बुलाया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ रामू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।पीड़ित त्रिलोकी चौरसिया ने बताया कि दुकान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इसके बावजूद दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।उनका आरोप है कि पहले भी इसी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था,लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से आरोपितों के हौसले बुलंद हैं।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू पांडेय,समीर जायसवाल,गुड्डू खां,शिव जायसवाल सहित आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच करते हुए आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleअनवार पब्लिक स्कूल को ‘बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ द ईयर’ सम्मान
Next articleडाकघर पर डाक वितरण में लापरवाही का आरोप, लोक शिकायत निदेशालय में शिकायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?