जौनपुर : राज्य मंत्री के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर आशीष श्रीवास्तव ने खोला मोर्चा
# लगाया कार्यकर्ताओं के शोषण और भितरघात करने का गम्भीर आरोप
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आशीष श्रीवास्तव सदर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी विकास पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान से अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत करने जा रहे है। आशीष ने कहा कि यह कदम उन्होंने भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने व कायस्थ समाज की आर्दश महिला भाजपा नेता स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव को भीतरघात करके उन्हें नगर पालिका चुनाव में हराने वाले नगर विधायक गिरीश चंद्र यादव को करारी शिकस्त देने के लिए उठाया है जिससे किरन श्रीवास्तव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकूं।


















