32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ असत्य पर सत्य का पर्व दशहरा

जौनपुर : रावण दहन के साथ सम्पन्न हुआ असत्य पर सत्य का पर्व दशहरा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 शुक्रवार को नगर के रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का मेला परंपरानुसार मनाया गया। ऐतिहासिक मेले में 75 फुट के विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया।मेले में सुबह से ही दुकाने लगनी शुरू हो गई। दोपहर के बाद श्रद्धालु दर्शनार्थी मेला स्थल पर पहुंचने लगे।

ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य वाहनों पर सवार होकर महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा मेला स्थल पर पहुंचे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रथ शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगतजी मंदिर से निकलकर निर्धारित मार्गों से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा।

जहां क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि आदि भक्तों ने आरती की। दोपहर साढ़े तीन बजे रामलीला मैदान स्थित चबूतरे पर श्री राम और रावण के युद्ध के दृश्य का मंचन किया गया।
मंचन को देखकर उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा। शाम को श्रीराम के बाण से रावण का वध हुआ। जिसके बाद रावण के 75 फुट के विशालकाय पुतले का दहन करके विजयादशमी के पर्व का समापन हुआ। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के जवान और रामलीला समिति के पदाधिकारी चक्रमण करते रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37281860
Total Visitors
927
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This