जौनपुर : राष्ट्र निर्माता होता है शिक्षक- डॉ गोरखनाथ पटेल
# उत्कृष्ट शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, सेवाकाल में रहते हुए वह नौनिहालों को शिक्षा और संस्कार देते हैं तो अवकाश ग्रहण के पश्चात अपने अनुभवों के आधार पर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को आयोजित उत्कृष्ट शैक्षिक नवाचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने कही।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में अवकाश प्राप्त करना तो लगा ही रहता है, लेकिन इसके बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। गैर जनपद स्थानांतरित बीईओ राजीव यादव ने कभी भार महसूस नही किया। सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा करने में यकीन रखते थे। जो कार्य शुरू किया उसे अंजाम तक पहुंचाया। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनपद में बेहतर कार्य किया। उम्मीद है कि स्थानांतरित जिले में भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने कहा कि शिक्षक केवल छात्र का व्यक्तित्व निर्माण ही नहीं करता अपितु एक बेहतर समाज की नींव भी रखता है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय में कहा कि बीईओ ने सभी से सामंजस्य निभाते हुए कार्य किया। सभी को साथ लेकर चले। कलम चलाने के बजाय मिल बैठकर मामला सुलझाने पर बल दिया। इनके कार्याकाल को सभी अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी हमेशा याद रखेंगे। अतिथियों ने अवकाश प्राप्त महिला शिक्षक मनोरमा देवी व सुदामी देवी व गैर जनपद स्थानांतरित बीईओ राजीव यादव को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय व संचालन महिला शिक्षक संयुक्ता सिंह व नुपूर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।


















