जौनपुर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संस्कार भवन व संस्कार मार्केट का किया भूमि पूजन
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की शाहगंज संस्कार इकाई द्वारा शनिवार को संस्कार भवन और संस्कार मार्केट का भूमि पूजन कराया गया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीदारजीत सिंह लोटे और मंडलाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने पूरे विधि विधान के साथ पूजन संपन्न कराया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने बताया कि पुराना चौक अलीगंज के समीप संस्कार भवन और संस्कार मार्केट का निर्माण प्रस्तावित है। शनिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की यात्रा के संदर्भ में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष गौरव सेठ, वसुंधरा सिंह, गुलाम साबिर, शाहिद नईम, पंकज सिंह, विनायक गुप्ता, मोहम्मद रजा, ऋषिराज जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बंटी, शाहिद अंसारी, सरफराज, मो. आसिफ़ आदि मौजूद रहे।