जौनपुर : राष्ट्रीय पक्षी की मौत, ग्रामीणों ने किया ससम्मान अंतिम संस्कार
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के जीरकपुर गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मृतक पाया गया। जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के प्रांत संयोजक पवन मिश्रा को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा और सुशील पांडे को भेजा तो उन लोगों ने गांव में जाकर गांव के ही अनुज पांडे दुर्गेश उपाध्याय आदि के साथ मिलकर राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया था। उपरोक्त लोगों ने इलाज करवाया लेकिन वह बच नहीं पाया पूरे सम्मान के साथ इसका संस्कार कर दिया गया।