जौनपुर : रासेयो के तहत शिया पीजी कॉलेज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन डॉ अख्तर हसन रिज़वी शिया पीजी कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शेल्टर होम, मीरपुर गांव, स्टेशन रोड, शिविर स्थल पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य कैप्टन डॉ अखिलेश्वर शुक्ला द्वारा फीता काटकर किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान- जीवनदान है, हमारे रक्त से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान आमंत्रित किए गए राज पीजी कॉलेज के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय एवं बदलापुर पीजी कॉलेज के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममोहन अस्थाना ने भी संबोधित किया। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने कहा कि विगत दिनों से चल रहे शिविर में छात्र- छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य, राष्ट्रहित में प्रशंसनीय है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि करें स्वेच्छा से रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान, यह है राष्ट्र सेवा और सम्मान।



















