29.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : रास्ते के विवाद में चले ईंट पत्थर, आधा दर्जन घायल

जौनपुर : रास्ते के विवाद में चले ईंट पत्थर, आधा दर्जन घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                      क्षेत्र के दूलीपुर जमदहां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। घायल पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार बीबीपुर से शव दाह गृह तक रास्ते का निर्माण हो रहा है। जिसकी दो दिन पूर्व रामनवल बिंद ने लेखपालों से भूमि की नापी कराई थी। इस पर गांव के कमलेश, सुरजीत, सुबाष बिंद आदि संतुष्ट नहीं थे। जिसे लेकर आज शाम दूसरे पक्ष के घर की महिलाएं रामनवल और उनके परिवार को गालियां देने लगीं। विरोध करने पर दूसरे पक्ष से पुरुष और महिलाओं ने लाठी डंडा और रास्ता निर्माण के लिए गिरी गिट्टियों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से देवीलाल, भजनलाल, बृजलाल, उर्मिला देवी, रामनवल बिंद और शिव प्रसाद घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल देवीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37234076
Total Visitors
698
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This