जौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

जौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के समीप रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा के समीप मैनीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार सोनकर खुद का ऑटो चलाते हुए बुधवार सुबह चौकियां मंडी से बदलापुर सब्जी पहुंचाने गया था।

वापस जौनपुर जाते समय जैसे ही कुल्हनामऊ के समीप पहुँचा तभी रोडवेज बस के टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। बदलापुर की तरफ जा रहे सीओ ने अपना वाहन रोक घायल को एम्बुलेंस से नौपेड़वा बक्शा सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 12 बजे के करीब पहुँचे मृतक के छोटे भाई जिलाजीत सोनकर ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
Previous articleजौनपुर : आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा- मेजर रमेश मणि
Next articleजौनपुर : रणजीत सिंह बनाए गये एडीओ पंचायत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?