जौनपुर : लक्ष्य बनाकर निर्धारित करें कैरियर- डॉ पंकज एल. जानी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉक्टर पंकज एल. जानी ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।इस दौरान रज्जू भैया संस्थान के आर्यभट्ट हाल में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य खुद तय करें, उनका लक्ष्य माता-पिता की पसंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी काम में कोशिश करनी सामान्य बात होती है उसी काम को लक्ष्य बनाकर जीवन में उतारेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुरु की डांट दे कभी-कभी आपको शिखर पर पहुंचाकर आपको प्रतिभावान बना देती है।

















