32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : लाडलेपुर गांव के दलित बस्ती की बिजली सप्लाई कटी 

जौनपुर : लाडलेपुर गांव के दलित बस्ती की बिजली सप्लाई कटी 

# पांच सौ घरों के लोग अंधेरे में रात बिताने पर मजबूर

# जिला मुख्यालय पर तीन दिन बाद पीड़ित ग्रामीण देंगे धरना 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव के दलित बस्ती से जुड़े विद्युत सप्लाई विद्युत कर्मियों व अधिकारियो ने काट दी। जिससे 500 से अधिक घरों के लोग अंधेरे में रात बिताने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत कर्मियों ने सत्तापक्ष के इशारे पर विघुत सप्लाई काटी है।
जानकारी के अनुसार लाडलेपुर गांव में दलित बस्ती से जुड़ी हरिजन, पासी, पाल और सोनकर जैसी समाज के 500 घरों की विद्युत सप्लाई काट दी है। जिसकी विद्युत सप्लाई विद्युत कर्मियों अधिकारियों ने किसी बात से खिन्न होकर काट दी। 500 घरों पर के लोग रात अंधेरे में पर बिताने पर मजबूर हैं। जिसमें कई ग्रामीणों ने कहा कि यह कार्रवाई सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई है। अगर शीघ्र विद्युत सप्लाई नहीं जोड़ी जाती है तो वह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
मामले को मुख्यमंत्री के दरबार मे भी ले जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सिंचाई बाधित हो गई है व अन्य कृषि कार्य रूक गए हैं। रात में चारों तरफ अंधेरा फैला रहता है। यह कार्रवाई गांव के दबंग के इशारे पर की गई है। इस बारे में कई बार विद्युत विभाग के जेई व अन्य अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। गांव के पूर्व प्रधान धीरेंद्र यादव गुड्डू ने कहा कि बिना किसी सूचना के नोटिस के विद्युत सप्लाई काटना गलत है और किसी का बिल भी बकाया नहीं है किस लिए यह विद्युत आपूर्ति काटी गई जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37281924
Total Visitors
923
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This