जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने किया निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन

जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने किया निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              लायंस क्लब क्षितिज द्वारा शहर के शाही किले के समीप लोगो में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया और मधुमेह से बचने के उपाय बताये गए।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लायन विष्णु सहाय ने आज के खानपान को इसका प्रमुख कारण बताया व लोगों को अपनी जीवन शैली सुधारने व प्रतिदिन व्यायाम पर बल दिया। लायन डॉ प्रशांत ने लोगों के मधुमेह परिक्षण में अपना सहयोग प्रदान किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने नियमित रूप से सुबह टहलने को स्वस्थ के लिए लाभदायक बताया। इस अवसर पर लायन सर्वेश जायसवाल, लायन अजीत सोनकर, लायन प्रदीप सिंह, लायन नीरज सिंह, लायन जय किशन साहू, लायन सुनील जायसवाल, लायन देवेश, लायन विनय वरौतिया, लायन दिलीप जायसवाल, लायन राजीव गुप्ता, लायन संजय बैंकर, लायन संजय जयसवाल, लायन कौशल त्रिपाठी, लायन सुनील कनौजिया, लायन विशाल, लायन डॉ चंदन आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम चेयरमैन लायन डॉ प्रशांत ने आये हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : पीड़ित परिजनों का शिक्षक संघ ने बंधाया ढाढ़स
Next articleजौनपुर : प्रदेश की क्रिकेट टीम में तनवीर का चयन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?