जौनपुर : लाल रत्नाकर चुने गए अटेवा के नए संयोजक, महामंत्री बने सुनील यादव

जौनपुर : लाल रत्नाकर चुने गए अटेवा के नए संयोजक, महामंत्री बने सुनील यादव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बहुधंधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई सुजानगंज का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी इंदुप्रकाश यादव जिला मीडिया प्रभारी व सुबाष सरोज जिला संगठन मंत्री, चुनाव पर्यवेक्षक सत्येन्द्र राय प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुजानगंज ब्लॉक इकाई का संयोजक लाल रत्नाकर उपाध्याय को व महामंत्री सुनील यादव को चुना गया।सुनीता यादव को महिला प्रकोष्ठ का संयोजक चुना   गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अमित यादव, सन्तोष कुमार दुबे कोषाध्यक्ष, सतीश तिवारी संयुक्त मंत्री, अखिलेश गुप्ता प्रवक्ता, अरविंद गुप्ता संगठन मंत्री, विनय मिश्रा मीडिया प्रभारी, शैलेश यादव सोशल मीडिया प्रभारी, राजेन्द्र पटेल प्रचार मंत्री के पद पर चुने गए। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे, पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। इसी के साथ ब्लॉक संयोजक लाल रत्नाकर उपाध्याय ने अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती किए जाने के फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि यह सरकार की तानाशाही रवैया है।
ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारा लगाया “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” इस अवसर पर अटेवा के संरक्षक सत्यप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत एवं माल्यार्पण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह, महामंत्री राजीव मणि त्रिपाठी, अटेवा के जिला कोषाध्यक्ष टी एन यादव, सदस्य जिला कार्यकारिणी विनोद यादव, धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव, रामनगर अध्यक्ष डॉ रजी अहमद, रामपुर अध्यक्ष मानिक चंद पटेल, सिकरारा अध्यक्ष डॉ कृपानिधि यादव, जिला संगठन मंत्री संदीप यादव, रोहित सिंह, मायापति मिश्रा आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश चंद्र उपाध्याय ने तथा संचालन डॉ राजेश उपाध्याय ने किया। अंत मे जिला संयोजक ने सभी के प्रति आभार जताया।
Previous articleजौनपुर : सहायक आचार्य पद के चयन हेतु लिखित परीक्षा 25 को
Next articleजौनपुर : अनियंत्रित कार खाई में पलटी, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?