जौनपुर : लेखपाल पर अधिवक्ता ने लगाया घूस मांगने व मारपीट का आरोप

जौनपुर : लेखपाल पर अधिवक्ता ने लगाया घूस मांगने व मारपीट का आरोप

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              तहसील में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ने लेखपाल के खिलाफ घूस मांगने और साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। शनिवार की शाम तहरीर देकर दो लेखपाल व एक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि उक्त मामले में पहले ही लेखपाल की तहरीर पर दो अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

बड़ागांव निवासी अधिवक्ता अजय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उनके एक मुवक्किल के निकट संबंधी प्रमाण पत्र बनाने में लेखपाल बृजकिशोर यादव ने गलत रिपोर्ट लगा दी। आरोप है कि शुक्रवार को शाम में जब अधिवक्ता उक्त लेखपाल से इसे सही कराने पहुंचे तो लेखपाल द्वारा रिश्वत देने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। आरोप यह भी है कि अधिवक्ता ने प्रतिरोध किया तो लेखपाल बृजकिशोर यादव ने अपने साथी लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ मिलकर उन्हें गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। अधिवक्ता ने कहा कि मारपीट के दौरान जरूरी कागजात छीनकर फाड़ दिए गए। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता ने तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Next articleजौनपुर : सब्जी मंडी में लगे हैंडपंप को निर्माणाधीन चौकी परिसर में लगाने से लोगों में आक्रोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?