जौनपुर : वर्ग विशेष की महिला ने घर के सामने होलिका दहन का किया विरोध
# अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किया मामले का निपटारा
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी वर्ग विशेष की महिला ने गौरा बादशाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की उसके घर के सामने होलिका न जलाई जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल सीओ केराकत शुभम तोड़ी और गौरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने पहुंच कर मामले का निपटारा किया।गजना गांव में ग्राम पंचायत की 202 एयर जमीन पर पिछले 20 वर्ष से होलिका दहन किया जा रहा था। उसी जमीन के सामने रहने वाले एक वर्ग विशेष की महिला ने थाने पर लिखित शिकायत दी कि उसके घर के सामने होलिका दहन ना किया जाए।

















