जौनपुर : वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्र द्वारा स्थानीय थाना में पंजीकृत मुकदमा के वांछित अभियुक्त परमानंद उर्फ छोटू गौड़ पुत्र मुन्नालाला गौड़ ग्राम ताड़ी दल्लीपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गुरुवार को नाऊपुर झूला फैक्ट्री से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।