जौनपुर : विक्षिप्त घायल महिला को पुलिस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 नगर के लाइनबाजार थाना अंतर्गत चौकिया क्षेत्र के लख्खनपुर में एक 25 वर्षीय विक्षिप्त महिला घायल अवस्था में सड़क किनारे मिलने की सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 की 2316 पीआरवी पुलिस ने उक्त विक्षिप्त महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहाँ चिकित्सक द्वारा उक्त घायल विक्षिप्त महिला का इलाज किया गया, मौके पर जिला अस्पताल पहुँची पीआरवी 2316 ने उक्त महिला को भर्ती कराया। घायल विक्षिप्त महिला अपने बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं, जिसके बारे में पुलिस जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है कि वह महिला कौन है और कहाँ से आयी है?