जौनपुर : विज्ञान संकाय के शिक्षक डॉ. एसपी तिवारी को पितृशोक
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के शिक्षक डॉ. एसपी तिवारी के पिता का आकस्मिक निधन होने पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।
डॉ. तिवारी के पिता काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर शिक्षक और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त किया। शोक प्रस्ताव विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने पढ़ा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, रामजी सिंह, अमलदार यादव, डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ पीके कौशिक, रामसमुझ, संतोष कुमार मौर्य, सत्येंद्र कुमार, हेमंत श्रीवास्तव, करुणा, कलावती देवी, नीता गुप्ता आदि कर्मचारी उपस्थित थे। इसके पूर्व विज्ञान संकाय में भी शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें संकाय के शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल थे।