39 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : विद्युत व्यवस्था चरमराई, पानी के लिए तरसे लोग

जौनपुर : विद्युत व्यवस्था चरमराई, पानी के लिए तरसे लोग

तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
            विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। दो दिन से आपूर्ति ठप्प होने से परीक्षार्थियों को पढ़ाई करने में समस्या आ रही है। बाजार में घनघोर अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से व्यापारीवर्ग तथा गावों में रहने वाले लोगों के समक्ष बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। मच्छरों के कारण पूरी रात लोग परेशान हो रहे।
लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान हो गए। घर में लगा सबमर्सिबल पम्प मुंह चिढ़ा रहा है। दूसरों के हैंडपंप से पानी भरकर किसी तरह लोग काम चला रहे हैं। मवेशियों के लिए पानी और खेती की सिंचाई आदि के लिए किसान अत्यधिक परेशान दिखे। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग इधर उधर भटकते दिखे। बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति को लेकर कोई सरकार को कोस रहा है, कोई विद्युत विभाग को, तो कोई प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37244386
Total Visitors
833
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

धनंजय की दो दशक की राजनीतिक विरासत के लिए परीक्षा में उतरी हैं श्रीकला

धनंजय की दो दशक की राजनीतिक विरासत के लिए परीक्षा में उतरी हैं श्रीकला # क्षेत्र की सभी विधानसभा के...

More Articles Like This