जौनपुर : विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति से कराया रूबरू- कुलपति
# युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती बुधवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इसके बाद कुलपति सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का संजीव प्रसारण सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने देखा।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति से पूरे विश्व को परिचित कराया था। साथ ही उन्होंने वेदांत के गुण रहस्यों को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाया था।

स्वामी जी हमारे प्रेरणास्रोत है उनके विचारों को हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इसके पश्चात एनआईसी द्वारा पुडुचेरी से 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण कुलपति सभागार में बुधवार को हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री अरविंदो और महाकवि सुब्रमण्यम भारत की भी आज जयंती है। प्रधानमंत्री ने कहा भारत का मन युवा, भारत का जन युवा, चिंतन से युवा, चेतना से युवा और भारत ने आधुनिकता और परिवर्तन को अंगीगार किया है। उन्होंने सभी महापुरुषों को नमन करते हुए स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस उद्बोधन को कोविड-19 का पालन करते हुए सभी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने सुना।


















