जौनपुर : विशाल सदस्यता अभियान के तहत अपना दल एस ने बनाई रणनीति

जौनपुर : विशाल सदस्यता अभियान के तहत अपना दल एस ने बनाई रणनीति

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    अपना दल यस के पार्टी कार्यालय वाजिदपुर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें 8 सितंबर से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले विशाल सदस्यता कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव उपस्थित हुए। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा करते हुए श्रीमाली ने कहा कि आगामी 8 सितंबर को वाराणसी मंडल सदस्यता प्रभारी जमुना प्रसाद सरोज पूर्व विधायक के नेतृत्व में 8 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जगदेव प्रसाद प्रसाद मैरिज लान में विशाल सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन है।
जिसमें जिले के सभी राष्ट्रीय प्रादेशिक क्षेत्रीय एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों का आना अति आवश्यक है और इस सदस्यता अभियान में सबसे पहले सदस्यता प्रभारी जमुना प्रसाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों को एवं प्रदेश पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाएंगे उसके बाद वह सभी पदाधिकारी जोन सेक्टर बुथ के पदाधिकारियों को एवं सामान्य कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिला कर सक्रिय सदस्य बनाएंगे। हमारी पार्टी में जो भी लोकतंत्र में आस्था रखता है डॉक्टर सोनेलाल पटेल के विचारों से प्रभावित हो ऐसी विचारधारा के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है और ऐसे लोग अपना दल एस पार्टी की सदस्य बने।
जिससे लोकतंत्र समेत राष्ट्र मजबूत हो हमारी नेता अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का एक विशेष अनुरोध कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से है कि हमारे पार्टी में उन लोगों को सदस्यता नहीं दिलाई जाएगी जो अपराधिक छवि वाले होंगे। गुंडे एवं भारतीय जनता पार्टी एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों अपना दल यस पार्टी की सदस्यता नहीं दिलाई जाएगी
जिलाध्यक्ष शिवनाथ पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश में एक करोड़ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हम अपने जनपद जौनपुर में ज्यादा से ज्यादा साधारण सदस्य बनाकर कीर्तिमान स्थापित करेंगे। हम सभी जोन एवं सेक्टर मैं संगठन को विभाजित कर सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया है सभी जनपद में निवास करने वाले राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दे दिया गया है।
Previous articleअंजुमन जाफ़रिया ने कर्बला के शहीदों को पेश किया आंसुओ का नज़राना
Next articleजौनपुर : सहज जन सेवा केंद्र में चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?