32.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर महिला छात्रावास में आयोजित हुआ पोस्टर प्रतियोगिता

जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर महिला छात्रावास में आयोजित हुआ पोस्टर प्रतियोगिता

# ट्रांजिट हॉस्टल में शिक्षकों ने किया पौधरोपण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पृथ्वी दिवस की थीम हमारा गृह पृथ्वी का संरक्षण एवं पर्यावरण को रखकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह समारोह आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मिशन शक्ति फेस- 4 के अंतर्गत लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी हर दिवस को गंभीरता के साथ मनाते हैं। कार्यक्रम सचिव डॉक्टर पूजा सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में डॉ मुक्ता राजे, डॉ जया शुक्ला, डॉ अनीता सिंह, डॉ प्रियंका रहीं। छात्राओं की हौसला अफजाई मिशन शक्ति की डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में प्राची तनु पांडे सरोजिनी निधि अनुष्का ने तो पूजा सोनाली नंदनी अनन्या अनामिका आदि छात्राओं ने भाग लिया।
इसी बीच शिक्षकों के ट्रांजिट हॉस्टल में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया है। इस अवसर पर डॉ विनय वर्मा ने कहा कि पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तभी हम सुरक्षित रहेंगे। ऐसे में हमें चारों तरफ हरियाली लाकर प्रकृति के संतुलन को बनाना जरूरी है। इस अवसर पर डॉ विवेक कुमार पाण्डेय, डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ दीप सिंह, डॉक्टर अनीश, अवधेश कुमार मौर्या, डॉ दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37433285
Total Visitors
315
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This