32.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : विश्वास की नींव पर टिका है सुखी दाम्पत्य जीवन- डॉ नरेंद्र त्रिपाठी

जौनपुर : विश्वास की नींव पर टिका है सुखी दाम्पत्य जीवन- डॉ नरेंद्र त्रिपाठी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए पति और पत्नी का एक दूसरे पर अटल विश्वास आवश्यक है। विश्वास की डोर ही पति और पत्नी के मधुर संबंधों को बांधे रखती है। उक्त बातें महमदपुर गुलरा गांव में पत्रकार प्रमोद पांडेय के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ में प्रयागराज से पधारे प्रख्यात कथावाचक डॉ नरेंद्र त्रिपाठी ने कही।

उन्होंने कहा आज कि भौतिकवादी युग में आये दिन रिश्तों की डोर टूट रही है। जिसके मूल में मुख्य कारण एक दूसरे पर अविश्वास ही है। 10 जून से शुभारंभ भागवत कथा का समापन 17 जून को हवन यज्ञ के साथ कर दिया जायेगा। डॉ नरेंद्र त्रिपाठी के अलावा पंडित परमानंद तिवारी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
पंडित दिनेश पाठक, पंडित अवधेश दूबे व योगीराज कुशल जिज्ञासु जी महाराज का योगदान रहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान दयाराम उपाध्याय, मुकुंदधर तिवारी, राज कुमार तिवारी, त्रिभुवन पाठक, शंकर सिंह, छविनाथ सिंह, श्रवण तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, रामानंद पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय, चेत नारायण सिंह, अजीत सिंह, प्रभात मिश्र, रामनाथ तिवारी, हीरा गौतम, देवी खरवार आदि मौजूद रहे। अंत में मुख्य यजमान संजय पांडेय ने सभी भक्तजनों का आभार जताया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37263897
Total Visitors
1101
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This