जौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर निगरानी समिति गठित

जौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर निगरानी समिति गठित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग समिति का गठन जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया है। समिति की बैठक सोमवार को देर सायं उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई।

निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा पेड न्यूज संबंधी प्रकरणों पर नजर रखेगी। साथ ही ऐसे मामलों में समिति जांच कर राजनीतिक दलों या उम्मीदवार के चुनाव व्यय में जोड़े जाने के लिए नोटिस जारी करेगी। बैठक में समिति के सहयोग के लिए समाचार पत्रों एवं टेलीविजन पर चलने वाली खबरों के अवलोकन के लिए ड्यूटी लगाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्य, ईडीएम प्रतीक उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : जंगली सूअर के हमले में महिला घायल
Next articleजौनपुर : कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?