जौनपुर : विस चुनाव को लेकर एसडीएम ने किया संभ्रांतजनों के साथ बैठक
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को थाना परिसर में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि चुनाव में किसी भी तरह का खलल डालने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया है। जिसमें सबसे अधिक कार्रवाई जिले के खेतासराय क्षेत्र में हुई है।



















