जौनपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
खुटहन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मुकदमे में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व जान से मार डालने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दफा 156 (3) के तहत न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि मुबारकपुर गांव निवासी शुभम सोनी शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।



















